ग्वालियर में नगर निगम कर्मचारी ने बाथरूम में लगाई फांसी

ग्वालियर. पत्नी के छोड़कर चले जाने से दुखी एक पति ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी, यह घटना माधवगंज कबूतर की हाट की है। मृतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी है और 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार माधवगंज थानाक्षेत्र के कबूतर की हाट स्थित मीट मार्केट निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सुभाष छावरिया नगर निगम में कर्मचारी है। 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, शादी के दो महीने बाद ही उसका पत्नी से विवाद हुआ और स्थिति यह आ गई कि कुछ ही समय में पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई तभी से अनिल तनाव में था। शनिवार रात अपने कमरे में सोने जाने की कहकर चला गया था। रविवार सुबह जब परिजन ने देखा तो वह अपने कमरे में नहीं था और बाथरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद था।
संदेह होने पर बाथरूम का दरवाजा जब तोड़ा तो अनिल अंदर फांसी पर लटका मिला, उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी जबकि उसकी पत्नी को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *