ओवैसी के घर में शाह-नगरनिगम के चुनाव प्रचार में गृहमंत्री अमित शाह ने किया रोड़ शो
हैदराबाद. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को हैदराबाद पहुंचे। नगरनिगम चुनाव में प्रचार करने के लिये पहुंचे अमित शाह ने सिकंदराबाद में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारवार्ता में राज्य की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार तीखा हमला बाला। अमित शाह न कहा है कि चन्द्रशेखर राव से पूछना चाहता हूं कि आप ओवैसी की पार्टी से समझौता करते हैं। इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी से समझौता या गठबंधन किया जा सकता है। दिक्कत है कि आपने एक कमरे में ईलू-ईलू करके सीटें बांट लीं।
ओवैसी की ओरस अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों के शहर में होने के सवाल पर शाह ने कहा है कि जब मैं एक्शन लेता हूं, तो वह संसद में बवाल करते हैं। उनसे कहिये कि मुझे लिखकर दें कि रोहिंग्या और बंगलादेशियों को निकाला जाना है। संसद में उनका पक्ष कौन लेता है।

हैदराबाद पहुंचने पर बेगमपेट हवाई अड्डे पर बीजेपी नेताओं ने शाह का स्वागत किया। प्रचार से पहले शाह ने पुराने शहर में स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा की। पूजा के बाद शाह ने ट्वीट किया- आज हैदराबाद में मां भाग्यलक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। तेलंगाना के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मां लक्ष्मी पूरे देश को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों का आशीर्वाद दें।

