ज्यादती का दर्दः भोपाल में दुष्कर्म से दुखी होकर आईटीआई की छात्रा ने लगाई थी फांसी

भोपल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म से दुखी होकर 20 साल की आईटीआई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के दो महीने बाद आई एफएसएल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हो सका है। पुलिस ने इसी रिर्पोट के अधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आत्यमहत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को न तो मौके से कही आत्महत्या नौट मिला था और न ही माता-पिता ने किसी पर संदेह जताया था।
मामले की विवेचना कर रहे गोविंदपुरा थाने के विवेचना अधिकारी अजीम खान ने बताया कि 28 सितंबर को गोविंदपुरा थाने में इलाके में रहने वाली 20 लडकी ने खुदखुशी कर ली थी। मौके पर न तो कोई आत्महत्या नोट मिला था। और न ही लडकी के माता-पिता ने किसी तरह का कोई संदेह वयक्त किया था। लडकी 12 वीं के बाद आईटीआई कर रही थी।
उसने अपने कमरे में दुप्पटे से फांसी लगाई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की आशंका के चलते कुछ सैंपल जांच के लिए एफएसएल ने लडकी के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की। पुलिस को आरोपी का डीएनए भी मिला है। अब इस अधार पर गोविंदपुरा पुलिस ने शनिवार देर रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *