सीमा पर गरूड और पैरा कमांडो के बाद मारर्कोस कमांडो की तैनाती

नई दिल्लीः पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी चीन और भारत के गतिरोध के बीच पैंगोंग झील के नजदीक नौसेना के मार्कोस कमोडो बल को तैनात किया गया है। सीमा पर चीन से हुई झपड के बाद से यहां पर इंडियन एयरफोर्स के गरूड और इंडियन आर्मी के पैरा स्पेशल फोर्स के कंमाडो पहले से ही तैनात है। अब नौसेना के मरीन कमांडोज भी सीमा पर से हट गए है।
पैगोंग झील में मारकोज कंमाडो की तैनाती से दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करनें में असानी होगी और चीन पर दबाव बढेगा। मरीन कमांडों की तैनाती के साथ इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी की ताकत में और इजाफा होगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मरीन कमांडो की तैनाती का मकसद, 3 सेवाओं के एकीकरण को बढाना और अत्यधिक ठंड के मौसम की स्थिति में नौसेनिक कमांडो को एक्सपोजर कमांड करना है। जानकारी के मुताबिक मार्कोस को पैंगोंग झील क्षेत्र में तैनात किया गया है, जहां भारतीय और चीन सेना इस साल अप्रैल-मई के बाद लगातार संघर्ष की स्थिति में है।
नौसेना इन कमांडो को नई नाव भी मिलेगी जिससे उन्हें पैंगोग झील में किसी भी तरह के ऑपरेशन में असानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *