रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग 25 लाख रूपये का नुकसान

ग्वालियर. हजीरा के नजदीक सुभाषनगर में शुक्रवार की देर रात को रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लग गयी है। शोरूम में से अचानक आग की लपटें उठती देखकर क्षेत्र में हंगामा मच गया। शोरूम के आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। केके हाउस में आग लगनें की सूचना मिलते ही पुलिस दमकल दस्तें के साथ मौके पर पहुंच गई। दो घ्ंाटं की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने दो वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
हजीरा तिकोनिया पर सुभाषनगर में शुक्रवार की देर रात को रेडीमेड कपडों के शोरूम में अचानक आग लग गई है। शोरूम में से अचानक आग की लपटें देखकर क्षेत्र में हंगामा मच गया। शोरूम के आसपास रहने वाले लोग घरों से बहार निकल आए। क्षेत्र के लोगों ने एक बजकर पचास मिनट पर आग लगनें की सूचना फायर बिग्रेड को कॉल करके दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहंुच गई। सबसे पहले विनय नगर सब स्टेशन से एक वाटर टेंडर को बुझाने के लिए भेजा। इसके बाद दूसरी गाडी फायर बिग्रेड मुख्यालय से भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *