दिल्ली में सभी रूट पर मेट्रो सेवा हुई बहाल
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो सेवा का संचालन वापिस शुरू हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनने अपने आधिकारिक ट्विटर हैण्डल के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए लिखा ‘‘शाम .35 से सभी लाइनों पर सामान्य रूप से मेट्रो सेवायें शुरू कर दी गयी है। कल से पहले की मेट्रो सेवायें जारी रहेगी।
दरअसल, दिल्ली में किसान आन्दोलन तेज होने के बाद डीआरएमसी ने ग्रीन लाइन रूट के 6 मेट्रो स्टेशन ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन, बहादुरगढ़, सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा स्टेशन, टीकरी बॉर्डर, टीकरी कलां और घेवरा स्टेशन पर लोगों की एंट्री-एग्जिट को बन्द कर दिया गया था। हालांकि, दिल्ली से एनसीआर जाने वाली ट्रेने चलती रहीं।
