जेएएच और ट्रॉमा सेन्टर में सुधार के लिये विधायक डॉ.सिकरवार ने चिकित्सा शिक्षामंत्री को लिखा पत्र

ग्वालियर। जयारोग्य चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेन्टर में व्याप्त अव्यवस्थओं के सुधार हेतु ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने मप्र के चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग एवं ग्वालियर संभाग आयुक्त को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया कि ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल एवं ट्रॉमासेन्टर में स्वास्थ सुविधाओं में सुधार की तुरन्त आवश्यकता महसूस की जा रही है। क्योंकि अधिकांश वेंटिलेटर, एक्स-रे मशीन, एमआरआई. मशीन से कम मरीजों की जांच होना, अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के बंद होने से ग्वालियर और आस-पास के जिलों से आने वाले मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आग्रह है कि मरीजों की परेशानी को देखते हुये इसमें सुधार के लिये आवश्यक कदम उठाये जाने जरूरी है।
मैं आपका ध्यान इन बिन्दुओं पर आकर्शित करना चाहता हूॅ।
जयारोग्य चिकित्सालय में स्थित ट्रामा सेन्टर में 15 वेंटिलेटर हैं, जिसमें से 14 बंद पडे हुये हैं। इस कारण इस सुविधा का लाभ अधिकांश मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा गरीब वर्ग के मरीज बहुत परेशानी का सामना करते हैं, क्योंकि वे निजी अस्पतालों में ईलाज कराने में सक्षम नहीं होते हैं।
अस्पताल में एमआरआई मशीन होने के बावजूद प्रतिदिन 8 मरीजों से ज्यादा की एमआरआई जांच नहीं की जा रही है। जबकि निजी अस्पताल वाले एक दिन में इससे करीब 4 गुना अधिक जांच करते हैं। ऐसा क्या कारण है कि जेएएच में एमआरआई जांच कम की जाती है। इस व्यवस्था में सुधार की बहुत आवश्यकता है।
जेएएच अस्पताल में एक्स-रे की अधिकांश मशीनें खराब पडी हैं, इस कारण मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए निजी अस्पतालों में भेजा जाता है। एक्स-रे मशीनों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये।
अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड मशीनें एवं कैंसर की सिकाई वाली मशीन भी खराब है, इससे मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस अव्यवस्था को तत्काल ठीक कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *