दुल्हन को बाय कह कर क्रिकेट खेलने के लिये इंदौर रवाना अंकित शर्मा 

ग्वालियर. मप्र के ग्वालियर शहर के क्रिकेटर अंकित शर्मा का खेल को लेकर जुनून ही है कि शादी के दूसरे दिन जीवनसाथी को बाय कहकर शुक्रवारे को होने वाले मप्र रणजी टीम सिलेक्शन मैच के लिये इन्दौर के लिये रवाना हो गये। रणजी क्रिकैट मैच के सिलेक्शन के लिये अंकित काफी समय से मेहनत कर रहे हैं।
ग्वालियर के सिंधी कॉलोनी निवासी नागेन्द्र शर्मा का बेटा अंकित शर्मा की शादी बुधवार को अंकित की शादी में उत्तराखण्ड कते सीएम त्रिवेन्द्रसिंह रावत के अलावा अन्य विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए थे। दूसरे ही दिन गुरूवार को अपने लाइफ पार्टनर को बिदा कराकर घर लाये। इसके बाद अंकित ने अपना बैग और क्रिकेट किट उठाई और खेलने के लिये निकल गया। सुबह ह ीवह बाय रोड इन्दौर रवाना हो गये।
7 आईपीएल सीजन के लिये खेले हैं अंकित
ग्वालियर के अंकित शर्मा लेफ्ट हैण्ड से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने आईपीएल के 7 सीजन मैच खेले हैं। पहले 3 वर्ष वह हैदराबाद के लिये खेले हैं। यहां कई बार उन्हें पहला ओवर और ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए देखा गया और इसके साथ ही 4 वर्ष राजस्थान रॉयल्स और 2 वर्ष पूणे के लिये खेले हैं। सन् 2020 में वह किसी टीम के लिये नहीं खेले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *