3 दिसंबर को किसानों को किसानों को बातचीत के लिए बुलाया- केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्रसिंह तोमर
नई दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन नहीं करने की अपील की और कहा कि मैं अपने किसान भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि वे आंदोलन न करें। हम मुद्दों के बारे में बात करने और मतभेदों को सुलझाने के लिए तैयार है। मुझे यकीन है कि हमारे संवाद का सकारात्मक परिणाम होगा।
आंदोलन को लेकर दिल्ली में विशेष चौकसी बरती जा रही
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान प्रदर्शन करते हुए लगातार दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है। इसी बावत कृषि कानून समय की जरूरत थे। हमने पंजाब में सचिव स्तर पर किसान भाइयों की गलत धारणाएं दूर करने को लेकर बात की है। अब हम 3 दिसंबर को इस पर विस्तार से बात करेंगे। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली में विशेष चौकसी बरती जा रही है। मेट्रो सेवा में दखल देना पड़ा और बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पंजाब में राजनीतिक दलों पर आक्रोश
पंजाब से निकले किसानों ने शंबू बॉर्डर पर लंगर खाया और उन्हें उम्मीद है कि रात को लंगर दिल्ली में तैयार करेंगे। किसानों ने कहा सभी राजनीतिक पार्टियां एक जैसी है। कोई किसानों के बीच नहीं पहुंचा सिर्फ बयानबाजी की जा रही है।
