श्रीनगर के बारामूला में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में 2 जवान शहीद
श्रीनगर. एचएमटी इलाके में गुरूवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला किया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गये। यह हमला मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर किया गया। जम्मू कश्मीर में 2 दिन बाद यानी 28 नवम्बर से जिला विकास परिषद के चुनाव भी होने हैं।
आतंकवादियों ने शरीफाबाद में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रेलिंग पार्टी पर हमला किया। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने लगातार पेट्रेलिंग पार्टी पर फायरिंग की और इसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि 3 आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले के बाद आतंकी कार से भाग गये। इलाके में जैश ए मोहम्मद के आतंकी सक्रिय हैं। हमले के पीछे किस ग्रुप का हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है।
पुंछ में फायरिंग की पाकिस्तान ने
उधर, पाकिस्तान ने एक बार फिर लाइन ऑफ कन्ट्रोल (एलओसी))पर सीजफायर वॉयलेशन तोड़ा हे। पुंछ इलाके में एलओसी पर पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना भी इसका जवाब दे रही है। 4 दिन पूर्व भी पुंछ के देगवार, माल्टी और दल्लान इलाकों में पाकिस्तान ने फायरिंग की थी।
