किसान आन्दोलन- सीमा पर किसानों का प्रदर्शन, पथराव और हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर वाटरकैनन से पानी फेंका
नई दिल्ली. किसान बिलों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान 26 से 28 नवम्बर तक ‘‘ दिल्ली मार्च’’ निकाल रहे हैं। पंजाब से सटे हरियाणा सीमा पर गुरूवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। पंजाब के प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। नये कृषि बिल के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले 2 माह से सड़कों पर है।
उधर, दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ की 3 बटालियन तैनात की गयी है। पुलिस के अनुसार आने जाने वाले प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा रही है। होमगार्ड के जवान भी तैनात है। किसानों रैली को देखते हुए दिल्ली -एनसीआर में मेट्रªे दोपहर 2 बजे तक बन्द कर दी गयी है। हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि किसानों को किसी भी कीमत पर हरियाणा में घुसकर माहौल खराब करने नहीं दिया जायेगा। इसके लिये दिल्ली -चंडीगढ़ हाईवे ब्लॉक कर दिया गया है।
आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर पानी की बौछार मारती है
किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।
दिल्ली जाने से रोका तो वाली सड़कें जाम कर देंगे-किसान बोले
हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि किसान आंदोलन जारी रहने तक राज्य की रोडवेज की कोई बस पंजाब नहीं जाएगी। साथ ही सभी डिपो को 5-5 अतिरिक्त बसें रखने को कहा गया है। अम्बाला के मोहड़ा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों के किसान इकट्ठा हुए थे। उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
इस दौरान किसानों और पुलिस वालों में झड़प भी हुई। किसानों ने बैरिकेड भी तोड़ दिए। इसके चलते हरियाणा पुलिस को किसानों को रोकने को लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, दिल्ली पुलिस कह चुकी है कि अगर कोरोना के बीच प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली आते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर किसानों ने कहा है कि उन्हें रोका गया, तो दिल्ली जाने वाली सभी सड़कें जाम कर देंगे।
