सीएम उत्तराखंड त्रिवेन्द्रसिंह रावत ग्वालियर आये

क्रिकेटर अंकित शर्मा के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिये आये थे
ग्वालियर. बुधवार की रात शहर के ऊषाकिरण पैलेस में क्रिकेटर के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिये आये थे। बुधवार को ऊषाकिरण पैलेस में क्रिकेटर अंकित शर्मा के घर में शादी थी। अंकित शर्मा आईपीएल में हैदराबाद के लिये भी खेलते रहे हैं। अंकित शर्मा के पिता संघ से भी जुडे हुए है। उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेन्द्रसिंह रावत से काफी नजदीकी संबंध बताये जाते हैं। इसलिये उनके यहां शादी में शामिल होने के लिये बुधवार की शाम 7 बजे स्पेशल प्लेन से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री आये थे। वह सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और रात को यहीं ठहरने केबाद गुरूवार की सुबह अपने स्पेशल प्लेन से उत्तराखण्ड के लिये रवाना हो गये।
शादी समारोह में उनके अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के आने बड़ी खबर है। वह रात को ही ट्रेन से रवाना हुए है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्रसिंह रावत गुरूवार की सुबह 7 बजे विशेष विमान से ग्वालियर से उत्तराखण्ड के लिये रवना हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *