प्रेमिका ने प्रेमी पर किया कैंची से हमला

ग्वालियर. कम्पू थाना इलाके की ललितपुर कॉलोनी में पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर कैंची से अटैक कर दिया है। घायलावस्था में धर्मेन्द्र प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का आरोप है कि 2 वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन पिछले 2साल से उनका संपर्क नहीं था। इसके बावजूद युवती उससे मिलने उसके किराये के कमरे पर पहुंची गयी ।विवाद के बाद कैंची से अटैक कर दिया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया है कि वह मुरैना जिले के अम्बाह का निवासी है। ललितपुर कॉलोनी में किराये के कमरों ममें रहता है। उसके अनुसार घटना वाली रात वह अपने कमरे में बैठा था। तभी उसकी पूर्व प्रेमिका प्रीति प्रजापति ने फोन कर मिलने की बात कहीं। धर्मेन्द्र ने मिलने से इंकार कर दिया।लेकिन वह उसके कमरे पर पहुंच गयी है। धर्मेंद्र के अनुसार, प्रीति करीब एक घंटे तक उसके कमरे में रुकी। उसने वहां रखे शेव भी खाए। इसके बाद उसने बैग से कैंची निकाली और उस पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रीति उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी।
धर्मेंद्र का कहना है कि हमले के बाद प्रीति कमरे में ही मौजूद थी। उसने मकान मालिक को आवाज देकर बुलाया और बचाने की गुहार लगाई। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा और उसे बचाया। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रीति ने उससे कहा था कि उसके साथ रह रहे प्रेमी सोनू यादव ने उसे मारकर आने के लिए कहा था। यह आरोप फिलहाल युवक के बयान पर आधारित है।
युवती हिरासत में, पुलिस कर रही जांच
कंपू थाना सर्किल के सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि विवाद के बाद एक युवती ने युवक पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवती ने कैंची से हमला कर युवक को घायल किया था। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *