बिहार के वैशाली नदी में पलटी नाव में 15 की मौत, 20 युवक-बच्चे सवार थे, मृतकों की आयु 6-18 साल के बीच
हाजीपुर (वैशाली). राधोपुर में गंगा नदी में नाव पलट गयी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी है। सभी की आयु 10-18 वर्ष बताई जा रही है। छोटी नाव से लगभग 20 लोग सवार होकर दावत में जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। मृतकों में पिकी कुमारी 13, अंकिता कुमारी6, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी 18, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीराकुमारी शामिल है। शेश शवों की पहचान की जा रही है।
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…



स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। छोटी नाव पर लगभग 20 लोग इसमें जा रहे थे। घटना में जान गंवाने वालों में लड़कियां अधिक है। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिये पहुंच गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इलाके से विधायक है। उन्होंने ने पोस्ट करके हादसे पर दुःख जताया हे।
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा
सीएम सम्राट चौधरी ने नाव हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”
