पुलिस की अवैध मादक पदार्थ -शहडोल में ट्रक से 735 किलो से अधिक गांजा जब्त, 2आरोपी गिरफ्तार
गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की संपत्ति जब्त
भोपाल, -मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की संपत्ति जब्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डॉ संजय अग्रवाल ने थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा की गई।
13 अक्टूबर को रात्रि गश्त के दौरान थाना जयसिंहनगर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक एवं खलासी से पूछताछ की। संदेह के आधार पर वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर ट्रक में रखी 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों से कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा प्राप्त हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया। साथ ही ट्रक और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के निवासी हैं। मामले में थाना जयसिंहनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
