भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले इंदौर में होटल फुल: कमरों का किराया हुआ दोगुना
इंदौर. 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पहले ही कमरों की डिमांड बढ गई है और इसक असर रूम रेट पर भी पडा है। पडताल में सामने आया कि 6 अक्टूबर को जिस कमरे का किराया जितना था वहीं कमरा 11 अक्टूबर को कई होटलों में करीब दोगुने और कुछ जगहों पर इससे भी ज्यादा रेट में उपलब्ध है।

जिन होटलों में दोनों टीमों के खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था है वहां कम कीमत वाले कमरों की उपलब्धता तेजी से घट रही है। बाहर से मैच देखने आने वाले दर्शकों के कारण शहर के दूसरे होटलों में भी बुकिंग बढी है। इंदौर में करीब 300 होटल है। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड रेडिसन ब्लू होटल और इंदौर मैरिएट होटल के आसपास के होटलों में देखी जा रही है।
खिलाडियों के लिए इंडियन और इंटरनेशनल फूड
टीमों के खाने को लेकर भी होटल विशेष तैयारी कर रहे है। खिलाडियों की डाइट और पसंद को ध्यान में टीमों के खाने को लेकर भी होटल विशेष तैयारी कर रहे है। खिलाडियों की डाइट और पसंद को ध्यान में रखते हुए इंडियन और इंटरनेशनल व्यंजन रखे जाएंगे। मेन्यू में हल्का और प्रोटीन आधारित भोजन प्राथमिकता में रहेगा।
मैच से होटल सेक्टर में बूम
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि इंदौर में क्रिकेट मैच होने पर होटल कारोबार में हर बार डिमांड बढती है। बाहर से बडी संख्या में दर्शक आते है जिसका फायदा होटल होटल के साथ रेस्टोरेंट कारोबार को भी मिलता है। इस बार भी होटल सेक्टर में बूम दिखाई दे रहा है और होटल मैच के हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं।
