डॉक्टरों के आगे झुकी सरकार, आयुष्मान योजना जारी रहेगी, दिल्ली मार्च को फिलहाल स्थगित

ग्वालियर- आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है। प्रशासन के सकारात्मक रुख और डॉक्टरों की दोनों मांगों को स्वीकार किए जाने के आश्वासन के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 8 अक्टूबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च स्थगित कर दिया है। इससे आयुष्मान योजना के मरीजों को राहत मिली है और अस्पतालों में योजना के तहत इलाज जारी रहेगा।
मप्र के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. बीएम शरणागत की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि प्रशासन के सकारात्मक रवैये और डॉक्टरों की दोनों मांगों को स्वीकार किए जाने के आश्वासन को देखते हुए 8 अक्टूबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च को फिलहाल स्थगित किया जाता है। डॉक्टरों के इस फैसले से आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *