ग्वालियर में मकान में लगी आग, 4-5 लाख के नुकसान का अनुमान

ग्वालियर. ग्वालियर के तानसेन नगर इलाके में रविवार को एक मकान में आग लग गई। आग ऊपरी हिस्से में बने उस कमरे में लगी, जहां लोअर बनाने का काम होता था। हादसे में 4 हजार से ज्यादा तैयार लोअर, सिलाई मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान मालिक आदित्य के परिवार को करीब 4 से 5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।


पड़ोसियों ने मकान के ऊपरी कमरे से धुआं उठता देखा
आग लगने के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। आदित्य की मां काम पर गई थीं, जबकि आदित्य भी बाहर थे। पड़ोसियों ने मकान के ऊपरी कमरे से धुआं उठता देखा और आदित्य को सूचना दी।आदित्य लोअर बनाने का काम करते हैं। सप्लाई के लिए 4 हजार से ज्यादा तैयार लोअर घर में रखे हुए थे। आग में इन सभी के साथ सिलाई मशीनें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *