MP आते ही बीजेपी की खटपट भांप गए नए-नवेले प्रभारी
भोपाल. इधर, प्रभारी भले ही सवाल पर अनजान बन गए हों, लेकिन दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे में उन्होंने पार्टी की नब्ज जरूर टटोल ली। शायद तभी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सभी को मिलकर काम करने की नसीहत दे डाली। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संगठन की सभी इकाइयों और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ प्रेसिडेंट तक सभी को मिलकर काम करना है। बात सिर्फ नसीहत तक सीमित नहीं रही। प्रभारी ने यह भी माना कि नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इसे लोकतंत्र का हिस्सा बताते हुए कहा कि जहां डिफरेंस है, वहीं डेमोक्रेसी है। बस ये डिफरेंस सार्वजनिक स्तर पर नहीं आना चाहिए। अब प्रभारी जी की बातों का मतलब समझिए। मतभेद हैं, ये बात मान ली गई। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश भाजपा में सब कुछ ‘ऑल इज वेल’ जैसा है, ऐसा कहना शायद जल्दबाजी होगी।

