भितरवार में रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

डबरा. रेत से भरा हुए एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में होने की वजह से बागबई तिराहे पर अचानक से पलट गया। ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। खबर मिलते ही भितरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। फिलहाल ट्रैक्टर को सीधा कर उसको जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। भितरवार इलाके से 12 बजे के समीप एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर उसमें ओवरलोड रेत भरकर तेज गति से बागबई तिराहा से होते हुए ग्वालियर की ओर जा रहा था। तिराहे पर अचानक ट्रैक्टर ड्राइवर ने नियंत्रण खोया और वह खेत में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटता देख ड्राइवर ने उस पर से कूद कर अपनी जान बचाई।
राहगीरो ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी तो भितरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां ड्राइवर की तलाश की गई तो ड्राइवर मौके से भाग गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर क्रेन को बुलवाया है। जिससे ट्रैक्टर को सीधा करवाया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीम अब ट्रैक्टर को जप्त कर ड्राइवर का पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
भितरवार थाना प्रभारी बलबीर मावई का कहना है की बागबई तिराहा के पास रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर पलटा है। तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा। उसको सीधा करवाया जा रहा है। पता लगा रहे हैं। ट्रैक्टर किसका है। ड्राइवर कौन है। जिससे कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *