MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 10 राज्य पुलिस सेवा अफसरों के तबादले

भोपाल. राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा आइपीएस के 7 और राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। आदेश के अनुसार 2023 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा जबलपुर से एएसपी खंडवा, मनस्वी शर्मा को एसडीओपी त्योंथर रीवा से एएसपी उज्जैन, मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली इंदौर से एएसपी जबलपुर पदस्थ किया गया है।
जिलों के एसपी में फेरबदल
विक्रम अहिरवार को नगर पुलिस अधीक्षक नागदा उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल और जेण्डेन लिंगजर्पा को एसडीओपी महिदपुर उज्जैन से एएसपी ग्वालियर बनाया गया है। राज्य पुलिस सेवा के घनश्याम मालवीय को एएसपी शाजापुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल, महेंद्र तारणेकर को एएसपी खंडवा से एएसपी शाजापुर और शालिनी दीक्षित को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *