स्मार्ट सिटी का बड़ा प्लान: 12 बीघा जमीन पर बनेगा इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम
सीईओ स्मार्ट सिटी ने देखी जमीन
ग्वालियर। रजिस्टर ऑफिस के सामने पहाड़ी पर स्मार्ट सिटी द्वारा 12 बीघा जमीन पर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नगर निगम जल्द ही जमीन का आवंटन कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। नगर निगम को जमीन आवंटित होने के कारण स्मार्ट सिटी इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी। इस इंडोर स्टेडियम के बन जाने से सिटी सेंटर, कलेक्ट्रेट, नाका चंद्रवदनी सहित आसपास के लोगों को खेलने के लिए बेहतर विकल्प मिल जाएगा। प्रस्तावित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की जमीन का सीईओ स्मार्ट सिटी टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया।
स्मार्ट सिटी सीईओ ने रजिस्टर ऑफिस के सामने बनी जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें वहां पर गंदगी मिली, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कचरा डालने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की जमीन पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की जमीन का स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों ने ड्राइंग आदि सीईओ को दिखाई और वहां पर प्रस्तावित सुविधाओं के बारे में बताया।
इन खेलों के लिए बनेगा स्टेडियम
स्मार्ट सिटी द्वारा प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, पिकल बॉल, 200 मीटर रनिंग ट्रेक आदि बनाए जाएंगे। इसके साथ ही करीबन 100 से अधिक वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी, पूरे स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की बाउंड्रीवाल बनेगी, जिससे बाहरी लोगों का प्रवेश रोका जा सके, साथ ही निराश्रित पशु अंदर नहीं आएं।
जिला प्रशासन- नगर निगम को करेगा आवंटित…जमीन
वर्तमान में जमीन जिला प्रशासन के पास है। इस जमीन को जिला प्रशासन नगर निगम को आवंटित करेगा, इसके बाद नगर निगम निर्माण कार्य के लिए स्मार्ट सिटी को प्रस्ताव देगा। प्रस्ताव तैयार होने के बाद स्मार्ट सिटी इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य करेगी।
