45, 719 करोड़ रूपये की महाठगी आरोपी चैयरमेन खालिद चौधरी लखनऊ से गिरफ्तार
ग्वालियर. 45.719 करोड़ रूपये की सहारा सोसायटी से जुड़े मामले में 4 साल से फरार चल रहे साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस कोऑपरेटिव सोसायटी, भोपाल चैयरमेन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने 28 सितम्बर को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे सहारा टॉवर के पास शाम को लगभग 30 सितम्बर को उसे ग्वालियर लाकर उपभोक्ता आयोग में पेश किया गया।
खालिद चौधरी के खिलाफ कोर्ट -उपभोक्ता आयोग से कई जमानती और गैर-जमानती वारंट जारी किये जा चुके थे। इसके बावजूद वह 2020 से फरार चल रहा था। ग्वालियर में उसके खिलाफ लगभग 14 प्रकरण दर्ज है। इनमें मुरैना निवासी रितेश जैन से 15 लाख रूपये की धोखाधडी की भी एफआईआर दर्ज है।
29 सितंबर को लखनऊ में घेराबंदी कर पकड़ा
उपभोक्ता आयोग ग्वालियर से प्राप्त वारंटों की तामीली के लिए एसपी ग्वालियर के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई थी। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में टीम ने 29 सितंबर को सहारा समूह से जुड़े अधिकारियों के संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की।
इसी दौरान एएसआई राघवेंद्र पुरोहित और टीम ने लखनऊ में घेराबंदी कर खालिद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस कोऑपरेटिव सोसायटी, सहारा इंडिया समूह से जुड़ी चार प्रमुख सोसायटियों में से एक है। आरोप है कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच आकर्षक ब्याज का भरोसा देकर देशभर के निवेशकों से करीब 45,719 करोड़ रुपए जमा कराए गए। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से भी करीब 500 करोड़ रुपए निवेश कराए जाने का दावा है। मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भुगतान नहीं होने पर निवेशकों ने शिकायतें दर्ज कराईं।
