नगर निगम चुनाव से पहले BJP में बढ़ी गुटीय हलचल, ग्वालियर में काले झंडे और डबरा-दतिया के घटनाक्रम चर्चा में

ग्वालियर. ग्वालियर चंबल में भाजपा के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामने आए कुछ घटनाक्रमों ने संगठन के भीतर चल रहे आंतरिक विरोध को सार्वजनिक रूप से सामने ला दिया है। डबरा में पूर्व मंत्री इमरती देवी का पार्टी कार्यक्रम में मंच साझा नहीं करना और दतिया में नए जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह के स्वागत के दौरान अलग-अलग नेताओं की सक्रियता को स्थानीय संगठनात्मक समीकरणों से जोडकर देखा जा रहा है। दूसरी ओर ग्वालियर में कुशवाह समाज के सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाए जाने की घटना सीधे तौर पर विरोध प्रदेर्शन का मामला है। तीनों तरह के घटनाक्रमों को अलग-अलग संदर्भ में देखा जा रहा है। इन घटनाओं की जानकारी प्रदेश नेतृत्व तक जिले से प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई है। नगर निगम चुनाव से पहले सामने आए इन प्रसंगों ने संगठन में संवाद और समन्वय को लेकर चर्चा जरूर बढा दी है।
तीनों घटनाक्रम प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में
अंचल के तीनों मामले प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है। जिलों से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी पहुंच चुकी है और नेतृत्व के सामने सबसे बडी चुनौती नगर निगम चुनावों से वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रहे मतभेदों को दूर कर एक मंच लाने की है। दोनों ध्रुवों के बीच वर्चस्व का संघर्ष के साथ दतिया में भी गंभीर रूप धारण कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *