श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के चुनाव के लिये न्यायालय द्वारा 10 सदस्यीय समिति का किया गठन, 11 अक्टूबर को मतदान, शाम को मतगणना

ग्वालियर – न्यायालय नवम जिला न्यायाधीश द्वारा प्रकरण क्रमांक MJC/293/2021 उमंग पंजीयक लोक न्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्वालियर बनाम संतोष राठौर आदि में पारित आदेश 01सितम्बर  के पालन में श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास, ग्वालियर की कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न कराये जाने हेतु कलेक्टर, ग्वालियर के निर्देशन में 20 सितम्बर को निर्वाचन समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारीगण रहेंगे:संजय द्विवेदी, राजू शर्मा, अनिल शर्मा,रामाधार चौबे, विशाल त्रिपाठी, गजेन्द्र साहू, शासकीय अधिवक्ता मनीष जैन, तहसीलदार दिनेश चौरसिया, अपर तहसीलदार, वंदना यादव, अपर तहसीलदार ।
समिति के प्रशासानिक सदस्य अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सहयोग हेतु प्रथक से संलग्न कर सकेंगे। जिनकी संख्या प्रति अधिकारी 4 से अधिक नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *