दतिया उपचुनाव के बाद BJP में संगठनात्मक बदलाव, माधवेंद्र सिंह परिहार बने जिलाध्यक्ष

दतिया. दतिया उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी आलाकमान की ओर से पूरी कार्यकारिणी का हटा दिया था अब भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी के गठन की शुरूआत हो गई है। पार्टी ने माधवेंद्र सिंह परिहार को दतिया भाजपा का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा की है, जो निम्न अनुसार है।
उपचुनाव के बाद भंग हुई थी पूरी जिला इकाई
दतिया में विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद भाजपा ने भीतरघात के आरोपों के चलते अपनी पूरी जिला इकाई को भंग कर दिया था। इस उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह चुनाव जीत गए थे और भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 6 हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। इस अप्रत्याशित हार ने भाजपा को भीतर तक हिलाकर रख दिया था। इसके साथ ही स्थिति की समीक्षा करने के लिए दो सदस्यीय पैनल बनाई गई थी जो लगातार जमीनी नेताओं से फीडबैक ले रही थी।
नई कार्यकारिणी भी जल्द
अब नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होने के साथ ही नई कार्यकारिणी भी जल्द सामने आ जाएगी। इसमें उन लोगों को मौका मिल सकता है जो उपचुनाव में भीतरघात से दूर रहे और जिन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। कुछ भीतरघातियों को तो बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *