झूठ का दावा बना हजार बिस्तर अस्पताल का प्रबंधन, घिसटते पहुंचे मरीज
कोरी वाह-वाही पाने कुछ भी बयान दे रहे
ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल प्रबंधन के सभी वादे झूठ का पुलिंदा साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को बड़े जोर-शोर से कहा गया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को गेट पर ही व्हीलचेयर और स्ट्रेचर मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अस्पताल पहुंचे मरीजों को डॉक्टर के कक्ष तक घिसटते हुए और दूसरे के कंधों पर टंग कर ही जाना पड़ा। तस्वीरें इतनी शर्मनाक हैं कि किसी को भी झकझोर कर रख दें। इन सबके बीच अस्पताल प्रबंधन वाहवाही के लिए रोज नए-नए शिगूफे गढ़ रहा है।
हजार बिस्तर अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अधीक्षक डॉक्टर सुधीर सक्सेना ने कहा था कि शनिवार से मुख्य गेट पर 30 व्हील चेयर हमेशा उपलब्ध रहेंगी। इसका जब रियलिटी टेस्ट किया गया तो यह दावा पूरी तरह से झूठ साबित हुआ। अस्पताल के गेट के पास एक भी व्हील चेयर नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो आसपास कहीं भी व्हील चेयर का नामोनिशान नहीं मिला। एक कर्मचारी से पूछा तो उसका कहना था कि व्हील चेयर के बारे में उसे कुछ पता नहीं है और न उसने देखी है।
बुजुर्ग घिसटकर जा रहे हैं
हजार बिस्तर अस्पताल में बहुुत विजिटिंग कार्ड शनिवार सुबह देखने को मिली। एक बुजुर्ग दंपती अस्पताल पहुंचे थे। बुजुर्ग के पैर में चोट थी और पट्टी बंधी हुई थी। उनके पास आई बुजुर्ग महिला सोला इधर-उधर हो गई होगी…
इस मामले में जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना से बात की गई तो उनका कहना था कि व्हील चेयर और स्ट्रेचर गेट पर सुबह रखवा दी थीं। हो सकता है जब मरीज पहुंचा हो तब व्हील चेयर इधर-उधर हो गई हों। जरूरत के हिसाब से हर वार्ड में व्हील चेयर व स्ट्रेचर भिजवाए जा रहे हैं। डॉ. सक्सेना ने यह भी बताया कि व्हील चेयर व स्ट्रेचर के लिए कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है और एंट्री करने के बाद मरीज को सुविधा मिल जाएगी। अगर इसके बाद भी किसी बुजुर्ग मरीज को घिसटते हुए अस्पताल के अंदर जाना पड़ा है तो वह मैं दिखवाता हूं।
