e-KYC नहीं तो LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी:नया नियम 1 अक्टूबर से
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाएसी को लेकर नया आदेेश जारी किया है। 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेेशन यानी ई-केवाएसी कराना अनिवार्य होगा नही ंतो सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपए की सब्सिडी नहीं मिलेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि यह कदम फर्जी कनेक्शन बंद करने और सब्सिडी का सही फायदा सिर्फ आम घरेलू परिवारों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार 19 सितंबर तक 27.43 करोड एक्टिव घरेलू एलपीजी उपभोक्ता यानी 89.9 प्रतिशत ऑथेंटिकेशन पूरे हो चुके है। इनकी रिफिल बुकिंग बिना किसी रूकावट के चलती रहेगी। जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन अधूरा है उनके लिए सब्सिडी वाली रीफिल बुकिंग ऑथेंटिकेशन के बाद ही प्रोसेस होगी। सरकार ने कहा है कि जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेटिकेशन नहीं कराना चाहते या असमर्थ है उन्हें भी सिलेंडर मिलेगा लेकिन उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके लिए उन्हें डिजिटल चैनल, एप, व्हाट्सएप या आईवीआरएस के जरिए अपना ऑप्शन चुनना होगा। उन्हें बाजार दर पर 5 किग्रा या 10 किग्रा वाले सिलेंडर दिए जाएंगे।
