पंखे -पानी की शिकायत करे सकेंगे परिजन, जेएएच मेंटेनेंस हेल्पलाइन शुरू, कॉल करते ही पहुंचेगी टीम

अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके साथ मौजूद अटेंडर।

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर-चंबल संभाग का सबसे बड़ा जयारोग्य चिकित्सालय (जेएएच) में मरीजों और उनके परिजनों का अब मेंटेनेंस से जुड़ी छोटी समस्याओं के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बिजली, पानी, पंखे और प्लंबिंग के साथ-साथ फर्नीचर से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिये हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है।
अस्पताल मैनेजमेंट ने इसके लिये 0751-299738 नम्बर जारी किया है। मरीज, परिजन या वार्ड स्टाफ इस नम्बर पर कॉल कर संबंधित वार्ड की खराबी की जानकारी दे सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही सूचना जेएएच के वर्कशॉप प्रभारी तक पहुंचाई जायेगी।
जरूरत के मुताबिक भेजी जाएगी टीम
वर्कशॉप प्रभारी शिकायत के आधार पर इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या कारपेंटर जैसे तकनीकी कर्मचारियों को संबंधित स्थान पर भेजेंगे। टीम मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक करेगी और शिकायत का फीडबैक भी दर्ज किया जाएगा।
जीआरएमसी के डीन डॉ. आरके धाकड़ ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना प्राथमिकता है। वार्डों में प्लंबिंग, बिजली और फर्नीचर से जुड़ी छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान में कई बार समय लगता था। उन्होंने बताया कि अब हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही वर्कशॉप की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचेगी और तय समय-सीमा में खराबी को दुरुस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *