बोरपड़ावा के 4 खेतों से 6,185 पौधे, गांजा 54 लाख रूपए का जब्‍त, ड्रोन की मदद से की गई कार्यवाही

भोपाल, प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, अवैध आर्म्स एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना वरला पुलिस ने ग्राम बोरपड़ावा के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से लगाई गई गांजे की फसल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग खेतों से कुल 6,185 गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन 10 क्विंटल 71 किलोग्राम है, जब्त किए हैं। जब्त फसल की अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रूपए है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना वरला पुलिस द्वारा की गई। सर्चिंग के दौरान चार अलग-अलग खेतों में गांजे की फसल पाए जाने पर पुलिस टीमों ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए पौधे जब्त किए। वन भूमि से संबंधित क्षेत्र होने के कारण वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वन विभाग द्वारा खेतों की टोपोग्राफी के आधार पर संबंधित स्थानों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *