गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू,मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग

नई दिल्ली. अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाडी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा। वनटैग नाम की इस नई सर्विस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च किया।
पुरानी व्यवस्था- अभी फास्टैग यूजर को बैंक बदलने के लिए पुरानी टैग अकाउंट बंद करना पडता था। इसके बाद नए सिरे से ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करके नया फिजिकल स्टीकर बनवाना होता था।
नई व्यवस्था- अब यूजर को पुराना अकाउंट बंद नहीं करना पडेगा। एक ही फास्टैग स्टिकर अलग-अलग बैंकों के बीच पोर्टेबल हो जाएगा।
टोल प्लाजा पर कोई बदलाव नहीं हुआ
टोल प्लाजा पर टैक्स कटने का तरीका बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। आपको टोल पर गाडी रोकने या कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। बैकएंड में सारा कंप्यूटर सिस्टम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन संभालेगा जो नए बैंक की जानकारी अपने-आप अपडेट कर देगा। यानी आपके लिए टोल प्लाजा से गुजरने की प्रोसेस में बिल्कुल नहीं बदलेगी।
री-इश्यू का खर्च बचेगा
सरकार को उम्मीद है कि इस पोर्टेबिलिटी सर्विस से बार-बार नए फिजिकल फास्टैग बनाने और उन्हें डिस्पैच करने और री-इश्यू करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। इससे पर्यावरण और संसाधन दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *