मुंबई में गणेश आगमन के दौरान प्रतिमा गिरने से 2 की मौत 5 घायल

मुंबई. गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच भुलेश्वर इलाके में बड़ा हादसा हो गया है शनिवार की रात गणेश आगमन के दौरान ‘‘भुलेश्वर चा राजा’’ की प्रतिमा गिरने की वजह से हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 5 लोग घायल हो गये है। घायलों में 5-7 साज ेह 2 बच्चियां भी शामिल है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार घटना रात लगभग 10 बजे भुलेश्वर के बलराम मर्चेन्ट रोड पर कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक में घटी। यहां भुलेश्वर चा राजा की गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान लाई जा रही थी। इस बीच प्रतिमा गिर गयी। जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गये। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस ट्रैफिक, एंबूलेंस सेवा सहित नगर निगम की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
2 लोगों की मौत
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) की मौत हो गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *