रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, ग्वालियर से गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

ग्वालियर. रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में बढने वाली यात्रियों की भीड को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन और खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली तीन विशेष ट्रेनों का लाभ ग्वालियर के साथ डबरा, दतिया, मुरैना और धौलपुर के यात्रियों को भी मिलेगा। इन ट्रेनों के फेरे 26 से 31 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में होंगे। वापसी में हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन रात 7.30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 1.40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसमें कुल 20 आईसीएफ कोच रहेंगे।
01903/01904 के फेरे 26 से 31 अगस्त तक
इसी रूट पर दूसरी स्पेशल ट्रेन 01903/01904 का संचालन अधिक दिनों तक होगा। ट्रेन 01903 झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए 26 से 30 अगस्त तक चलेगी। यह रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होगी।
वापसी में ट्रेन 01904 हजरत निजामुद्दीन से 27 से 31 अगस्त तक चलेगी। यह सुबह 4:10 बजे रवाना होकर 11:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण, शयनयान, चेयरकार और वातानुकूलित चेयरकार सहित कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे।
खजुराहो से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन के बीच 01913/01914 विशेष ट्रेन भी संचालित होगी। खजुराहो से यह ट्रेन 26, 28 और 30 अगस्त को शाम पांच बजे रवाना होकर रात 11:40 से 11:45 बजे के बीच ग्वालियर पहुंचेगी।
वापसी में हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह 11:10 बजे चलेगी और शाम 6:10 से 6:15 बजे के बीच ग्वालियर पहुंचेगी। इसमें कुल 21 आईसीएफ कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *