BJP की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के 6 नेताओं को जगह

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने राश्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में मध्य प्रदेष को भी स्थान मिला है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आर्य समेत 6 सदस्यों को नितिन नवीन की नई टीम में जगह मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश को भी मौका मिला है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे सांसद वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा किसान मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसमें मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश् के मीडिया प्रमुख आशीष उषा अग्रवाल को एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें मीडिया यह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *