महिला धमकाती हुए बोली -यह टीआई की गाड़ी है जो करना है कर लो, बिना नंबर प्लेट की कार रोकने पर हंगामा कर रही थी महिला

ग्वालियर. पॉश इलाके सिटीसेंटर स्थित माधवनगर गेट के सामने रविवार की दोपहर लगभग 1 -2 बजे के बीच बिना नम्बर प्लेट की कार को रोकने पर महिला का बेटा चला रहा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड लगाकार कार को रोका तो महिला पुलिस के जवानों से बहस-गाली गलौज करने लगी।
बिना लायसेंस के चला रहा था कार
बिना नम्बर प्लेट की कार में पुलिस का हूटर लगा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लगने पर चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी भगाने का प्रयास किया तो जवानों ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिये, जिसके बाद चालक को कार रोकनी पड़ी । पूछताछ में सामने आया कि कार चला रहे युवक और उसकी मां, दोनों के पास ड्रायविंग लायसेंस नहीं था।
क्या है मामला
कार रुकने के बाद महिला नीचे उतरी और ट्रैफिक जवानों से बहस करने लगी। उसने पुलिस अधिकारियों का नाम लेते हुए कहा, “यह टीआई सुरेंद्र शर्मा की गाड़ी है, जो करना है कर लो।”पुलिसकर्मियों ने नियमों के तहत चालानी कार्रवाई शुरू की तो महिला गाली-गलौज करने लगी। उसने कहा, “चालान काटना है तो काटो, मैं कोर्ट में भुगतूंगी।”महिला के हंगामे और पुलिसकर्मियों से बहस के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और वाहन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ट्रैफिक टीआई धनंजय शर्मा के अनुसार, महिला का नाम रीना शर्मा बताया जा रहा है। वह खुद को भोपाल में पदस्थ टीआई सुनील शर्मा की पत्नी बता रही थी। घटना के दौरान कार चला रहे युवक का नाम अतुल शर्मा है, जिसे वह अपना बेटा बता रही थी। महिला मूलतः मोहना थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने कार का 4 हजार रुपए का चालान किया है। इसके बाद महिला ने अपनी गलती मानते हुए पुलिसकर्मियों से माफी भी मांग ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *