UGC-NET 2026 -अंग्रेजी, समाजशास्त्र और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द, नया शेड्यूल NTA ने जारी किया

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तहत 3 विषय-अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय किया है। प्रश्नपत्रों में गलतितयां सामने आने के बाद एनटीए की एक विशेष समिति की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया है।
री-एग्जाम के लिये अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा। एनटीए ने 22-30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिये परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपरों में खामियों का लेकर कई शिकायतें मिली थी। इसके बाद मामले की जांच के लिये एक विशेष समिति गठित की थी। जांच में सामने आया है कि इन 3 विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्य, टायपिंग, ट्रांसलेशन और व्याकरण से जुड़ी कई गंभीर गलतियां थी। प्रसिद्ध विद्धानों के नाम गलत लिखे गये थे। किताबों के टॉपिक स्पष्ट नहीं थे, कई पुराने सपाल भी दोहराये गये थे।
जानें परीक्षाओं का नया शेड्यूल
परीक्षा शहर, सेंटर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी. समिति ने माना कि महज चैलेंज प्रोसेस के जरिए इन गलतियों को सुधारा नहीं जा सकता, इसलिए दोबारा परीक्षा कराना ही निष्पक्ष होगा। NTA के नोटिफिकेशन के मुताबिक, तीनों विषयों की परीक्षा की नई तारीखें सामने आ गई है।
अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026 (पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
कॉमर्स: 9 सितंबर 2026 (दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)
समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026 (पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *