भितरवार गढ़ी रियासत के वंशज ने राइफल की आत्महत्या, राइफल से सीने में मारी गोली

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत लेकर जांच शुरू कर दी है। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. भितरवार स्थित गढ़ी रियासत के शासकों के वंशज हनुमतसिंह राजावत 68, ने ग्वालियर में आत्महत्या कर ली है। उन्होने एकता कॉलोनी में गुरूवार तड़के सुबह अपनी लायसेंसी 315 बोर बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हनुमंत सिंह लगभग 20 साल से इसी कॉलोनी में रह रहे थे। उनकी मौत पर ही मौत हो गयी।
परिजन के अनुसार हनुमतसिंह लम्बे समय से बीमार थे। पिछले लगभग 2 माह से बिस्तर पर ही थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गये थे। पिछले 2-3 दिन से कह रहे थे कि अब वह जीना नहीं चाहते हैं। घटना के समय हनुमत सिंह की पत्नी उसी कमरे में सो रही थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात लगभग 3.30 बजे फायरिंग की आवाज से नींद खुली। देखा कि अनुमत सिंह के सीने में गोली लगी है। उनकी राइफल सीने पर ही टिकी है।
एफएसएल टीम ने जुटाये सबूत
घटना की जानकारी मिलने के बाद माधौगंज थाना पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जरूरी साक्ष्य जुटाये, राइफल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर ही चल रही है। परिजन से पूछताछ के साथ आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *