झारखंड विधानसभा गेट के पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज

झारखंड़. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उनहें गेट से हटाने की कोशिश की लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड दिया। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झडप की नौबत आई। दो से तीन बार लाठीचार्ज करना पडा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई है। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकी।

विधानसभा के गेट पर मौजूद प्रदर्शनकारी छात्रों पर दूसरी बार लाठीचार्ज किया गया। - Dainik Bhaskarझारखंड विधानसभा गेट के बाहर दूसरी बार पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की धरनास्थल पर तबीयत बिगड गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले आंदोलनकारी छात्र सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बेरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढकर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

झारखंड विधानसभा कैंपस में घुसे हजारों की संख्या में आंदोलनकारी छात्र।झारखंड विधानसभा कैंपस में घुसे हजारों की संख्या में आंदोलनकारी छात्र।

इधर सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को जेपीएससी ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड पीएससी-एसएससी की परीक्षा रद्द करन की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे है। देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हडताल पर है। वे एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *