बच्चों के बीच बैठी SP यांगचेन भूटिया, कार्यक्रम का मंच छोड़ छात्रों के बीच पहुंची एसपी, शेयर किये सफलता के मंत्र

शिवपुरी. नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार का फिजीकल थाना पुलिस ने सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उनके साथ एसडीओपी सचिन दुबे और फिजीकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड भी शामिल रहें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल बैंड की सलामी से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी। बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों और इससे दूर रहने के संदेश पर आधारित नाटकीय प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम के बीच मौसम में बदलाव आया और धूप निकलने से मैदान में बैठे बच्चों का परेशानी का सामना करना पड़ा तो यह देखकर एसपी यांगचेन डोलकर भी मंच से उतरकर बच्चों के बीच पहुंच कर बैठ गयी । उन्होंने उन्हीं के साथ धूप में कुर्सी पर बैठकर पूरी नाट्य प्रस्तुति देखी। हालांकि कुछ देर बाद फिर से बादल छा गये।
छात्र जीवन के अनुभव साझा किए
कार्यक्रम के समापन पर एसपी ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और नशे से दूर रहने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सफलता के लिए मजबूत संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षक और अभिभावक बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। एसपी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “दूसरों से तुलना करने के बजाय हमेशा खुद को सर्वश्रेष्ठ मानिए और अपने लक्ष्य की ओर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़िए।” उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील भी की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *