नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर दतिया में भारी बवाल, पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल, सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात

दतिया. उपचुनाव में भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। शुक्रवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ चक्काजाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा जिससे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

naidunia_image
पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल
शनिवार तडके करीब 4.30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झडप हुई। प्रशासन के अनुसार पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड गए जिसके बाद अधिकांश प्रदर्शनकारी पास बने भाजपा कार्यालय की ओर भाग खउे हुए। कलेक्टर के अनुसार लाठीचार्ज नहीं किया गया है।

naidunia_image
सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात
कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिले में सीआरपीएफ की 17 कंपनियां तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि जाम लगाने वाले लोगों को समझाया जा चुका है और यदि दोबारा कानून-व्यवस्था बिगाडने की कोशिश हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि व्यापारियों पर दुकानें बंद करने का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पथराव हुआ उसमें पत्थर आकर उनके भी हेलमेट में लगा।

naidunia_image

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *