BSNL ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला सैटेलाइट फोन
नई दिल्ली. 11 जुलाई को सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपनी नई सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की। इस सैटेलाइट फोन की कीमत लगभग 1.34 लाख रुपए रखी गई है। ये सैटेलाइट फोन बिना किसी मोबाइल टावर के सीधे सैटेलाइट के जरिए कॉल कर सकेंगे। इस फोन का उपयोग खासकर आपदा क्षेत्रों, घने जंगलों और समुद्री सीमाओं पर काम करने वालों के लिए बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार ये कठिन इलाकों में कम्युनिकेशन का एक भरोसेमंद साबित होगा। BSNL ने ये फोन हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर (इनमारसैट) के साथ पार्टनरशिप में बनाया है। इस सैटेलाइट फोन को खरीदने के लिए सरकार की अनुमति लेना जरूरी होगा। ये आम फोन या गैजेट की तरह सीधे दुकान पर नहीं मिलेगा। भारत में सैटेलाइट फोन को लेकर कडे नियम है।
आपको बता दें कि इस फोन को खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले यूजर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस से मंजूरी या ऑथराइजेशन लेना अनिवार्य होगा। सरकार की बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना या इसे ऑपरेश करना भारतीय नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इस तकनीक के साथ वैश्विक सैटेलाइट संचार बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

