रेत उत्खनन और परिवहन पर 3 माह तक प्रतिबंध, खदानों मार्ग पर खोदे गये गड्ढे

ग्वालियर. वर्षा ऋतु को देखते हुए 1 जुलाई-30 सितम्बर तक रेत के उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। कलेक्टर रूचिका चौहान के इस आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रेत खदानों को जाने वाले रास्तों पर जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर उन्हें बंद करना शुरू कर दिया है।
भितरवार के रास्ते में खुदवाये गड्ढे
प्रतिबंध का पालन कराने के लिये भितरबार इलाके में एसडीएम राजीव समाधिया और नायब तहसीलदार हरनाम सिंह लोहारी ने बसई इलाके की रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर जेसीबी मशीन बुलवाकर मुख्य रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे खुदवा दिये ताकि मानसून के दौरान रेत का अवैध परिवहन न हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि नदी किनारे उत्खनन दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
डबरा की तीन मुख्य रेत खदानों पर भी चला चेकिंग अभियान
इसी तरह डबरा क्षेत्र में भी तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा ने चांदपुर, बैलगाडा और रायपुर रेत खदानों का रुख किया। उन्होंने इन सभी खदानों से जुड़े परिवहन मार्गों को जेसीबी की मदद से खुदवाकर पूरी तरह ब्लॉक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *