MP के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज घटने से कम होंगे बिल

भोपाल. मध्य प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिलों में वसूले जाने वाले फ्यूल कॉस्ट एंड पावर परचेज एग्रीमेंट सरचार्ज में बड़ी कटौती की है। कंपनी द्वारा जारी नए सर्कुलर के मुताबिक, इस सरचार्ज को घटाकर अब 1.10 प्रतिशत कर दिया गया है।
6 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गया था यह आंकड़ा
गौरतलब है कि मई के महीने में यह सरचार्ज 3.91 प्रतिशत था, जिसमें अब 2.81 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल में यह आंकड़ा 6 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गया था। इस कटौती के बाद उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत के आधार पर उनके बिलों में सीधे तौर पर बचत देखने को मिलेगी।
जारी होने के साथ ही प्रभावी हो गईं नई दरें
हालांकि यह राहत मामूली है, लेकिन गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली के उपयोग के बीच यह मध्यवर्गीय परिवारों के मासिक बजट को थोड़ा सहारा जरूर देगी। नई दरें सर्कुलर जारी होने के साथ ही प्रभावी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *