IPS पूर्व डीजी शैलेष सिंह और बेटे पर कुक से मारपीट की एफआईआर दर्ज

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईपीएल टीम पंजाब किग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और उनक पिता रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह आईपीएस पर कुक से मारपीट और गाली गलौज करने की एफआईआर दर्ज की गयी है।
पीडि़त विपेन्द्र सिंह तोमर का आरोप है कि खाना पसंउद नहीं आने पर उसक साथ गाली-गलौज की गयी। जब उसने काम छोड़ने की बात कहीं तो मोबाइल छीन लिया गया। जबरन काम कराया गया। शैलेष सिंह, शशांक और उनके ड्राइवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की । घटना के बाद युवक रे रोते हुए अपना वीडियो जारी किया है।इसके बाद भोपाल के रतीबड़ थाना पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी नौकरी का झांसा देकर बुलाया
रीवा निवासी विपेन्द्र सिंह तोमर 31, ने बताया है कि परिचित मोहित सिंह तोमर क माध्यम से उसे भोपाल बुलाया गया था। उससे कहा गया कि शैलेष सिंह के यहां खाना बनाने का काम करना है। बाद में सरकारी नौकरी लगवाने में मदद की जायेगी। नीलबड़ स्थित पर घर पर 15 हजाररूप्ज्ञये प्रतिमाह वेतन, रहने और खाने की व्यवस्था तय हुई थी।
पीडि़त के अनुसार, काम शुरू करने के कुछ घंटे के बाद लगातार काम कराया जाने लगा। पुराने कुक को भी गालियां दी जा रही थी। यह देखकर उसने काम छोड़ने की बात कहीं। यह आरोप है कि इस पर उससे कहा गया, काम नहीं करेगा तो यहां आया क्यों, क्या मेरा मर्डर करने आया है।इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया गया और जबरन काम कराया।
विदिशा के युवक ने भी की थी शिकायत
इससे पहले 5 मई 2026 को विदिशा के गंजबासौदा निवासी राजीव विश्वकर्मा ने भी पूर्व स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के खिलाफ डीजीपी कैलाश मकवाना से शिकायत की थी। युवक ने आरोप लगाया था कि नौकरी के दौरान उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल व बैग छीन लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया था कि जब उसने नौकरी छोड़ने की बात कही तो उसे चोरी, छेड़छाड़ और लूट जैसे मामलों में झूठा फंसाने की धमकी दी गई। युवक का आरोप था कि उसका मोबाइल और बैग भी वापस नहीं किया गया तथा पुलिस सेवा में रहे होने का भय दिखाकर उसे लगातार धमकाया जाता रहा।
बयान और जांच के बाद FIR
रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद फरियादी और गवाह के बयान लिए गए। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शैलेष सिंह, शशांक सिंह और एक कर्मचारी के खिलाफ BNS की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *