Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेमी से शादी नहीं होने से नाराज युवती ट्रेन के सामने पहुंची थी, मौत के मुंह खींच लाया युवक

ग्वालियर. 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात लगभग 8-9 बजे के बीच आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गयी ।सामने से तेज रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी। कुछ ही सेकेण्ड में बड़ा हादसा हो सकता था। तभी एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दौड़ लगाई और किशोरी को मौत के मुंह से खींच लाया। घटना का वीडियो अब सामने आया है।
घटना ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के नीचे डीआरडीओ के सामने स्थित रेलवे ट्रैक की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोरी काफी देर तक ट्रैक के आसपास घूमती रही। इसके बाद वह अचानक उसी लाइन की ओर बढ़ने लगी। जिस पर सुपरफास्ट ट्रेन तेजी से आ रही थी। स्थिति की गंभीरता समझते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोग चिल्लाकर किशोरी को रोकने का प्रयास करते रहे। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इस बीच घटनास्थल पर मौजूद प्रहलादसिंह तोमर ने बिना देर किये किशोरी की तरफ दौड़ लगाई। उन्होंने ट्रेन के बेहद नजदीक पहुंच चुकी किशोरी का पकड़कर ट्रैक से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। कुछ सेकेण्ड की देरी किसी बड़ी ़त्रासदी में बदल सकती थी। लेकिन उनकी तत्परता से एक जिन्दगी बच गयी।

तस्वीरें देखिए 3

किशोरी अपने परिवार द्वारा तय की जा रही शादी से नाराज थी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार द्वारा तय की जा रही शादी से नाराज थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पसंद के युवक से विवाह करना चाहती थी, जबकि परिवार उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी कर रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किशोरी को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे बातचीत की। साथ ही परिजन से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार दोपहर घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर युवक की जमकर सराहना हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ ही क्षणों में एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet