कोलकाता में निर्माणाधीन गोदम ढहने में 5 की मौत, 5-55 लोगों के दबने की संभावना, 4 रेस्क्यू में बचाया

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता क तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार की दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया है। घटना में अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार आी 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय गोदाम में कांक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। मलबे और लोहे की रॉड का हटाने के लिये क्रेन मंगाई गयी है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही है। उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी है।
कैसे हुआ हादसा, होगी जांच- इंद्रनील खान
इंद्रनील खान ने कहा है कि, ‘हम हादसे के कारणों और किसी भी तरह की गड़बड़ी की जांच भी करेंगे, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना है.’ शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल और कोलकाता नगर आयुक्त स्मिता पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचीं, जबकि भाजपा नेता राकेश सिंह इससे पहले ही वहां का दौरा कर चुके थे. पिछले छह से सात महीनों से गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. यह ज़मीन बेहेरा ब्रदर्स कंस्ट्रक्शन के शंभू बेहेरा की है, जबकि इस प्रोजेक्ट को डिवेलप असगर खान कर रहे थे. असगर खान का इलाके में दबदबा बताया जाता है. सामने आ रहा है कि इमारत के बनाए जाने में सुरक्षा मानकों और सुरक्षित निर्माण के तौर-तरीकों का पालन नहीं किया गया था. इन दावों पर आगे की जांच की जा रही है.

