पत्नी दौडा़-दौड़ाकर पीते हुए कर दी हत्या, खाना परोसने को लेकर हुआ था झगड़ा

मुरैना. दिमनी इलाके स्थित सहरियन का पुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर में सरिया मारकर बेहरमी से हत्या कर दील। सोमवार की दोपहर खाना परोसने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मारपीट से तंग आकर जब पत्नी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी। पति ने पीछा कर खेत के पास इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दोपहर लगभग 2 बजे आरोपी धर्मेन्द्र जाटव का अपनी पत्नी निशा से खाना परोसने की बात पर विवाद हो गया था। धर्मेन्द्र ने गुस्से में आकर निशा को लात-घूंसों और डंडे से बुरी तरह पीटा। वह देर शाम तक उसे पीटता रहा। मारपीट से परेशान होकर निशा रिपोर्ट दर्ज कराने दिमनी थाने पहुंची थी। इसी दौरान धमेन्द्र ने पीछा करते हुए खेत के पास निशा क सिर पर पीछे से लोहे के सरिये से 2 बार जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट और अत्याधिक खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
शरीर पर लात-घूंसों से पीटने के निशान
दिमनी थाना प्रभारी (TI) जितेंद्र दोहरे ने बताया, मृतका के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। हत्या सिर पर लोहे का सरिया मारने से हुई है, लेकिन शरीर पर लात-घूंसों के निशान भी स्पष्ट रूप से मौजूद हैं। वहीं, डीएसपी (मुख्यालय) विजय भदौरिया ने कहा, मृतका मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी, तभी पति ने सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *