बड़ागांव स्थित हाईवे ग्लोरी में पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑर्डर लेने में देरी पर भड़का बदमाश

फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. बदमाशों ने एक होटल के अंदर घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मुख्यद्वार के कांच फोड़ दिये है। रिसेप्शन काउंटर पर गोलियां दांगी। बाहर खड़ी गाडि़यों में तोड़फोड़ की है। लगभग आधा घंटे तक उत्पात मचाया और फिर भाग निकले। होटल के स्टाफ ने टेबिल के नीचे और काउंटर के पीछे छिपकर कर जान बचाई।
घटना मुरार के बड़ागांवस हाइवे पर हाईवे ग्लोरी होटल में मंगलवार की रात की है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। होटल मालिक निशांत राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। टीम आरोपियों की तलाश में दविश दे रही है।
रिसेप्शन काउंटर गालियां दी, की मारपीट
होटल मालिक निशांत राजपूत ने बताया है कि मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे संजय यादव होटल में आया और रेस्टारेंट एरिया में जाकर बैठ गया। उस समय रिसेप्शन पर गदाईपुरा हजीरा निवासी रोहित राजपूत 27, था। संजय ने रोहित को बुलाया और तत्काल ऑर्डर लेने के लिये कहा। रोहित ने कहा, सर वेटर अभी थोड़ा व्यस्त है। थोडी ही देर में आपके पास आ रहा है। इतना सुनते ही संजय का पारा चढ़ गया। वह काउंटर पर आकर रोहित को गालियां देने लगा। रोहित ने विरोध किया तो संजय ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद देख लेने की धमकी देकर मौके से चला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *