अभिषेक बनर्जी पर हमला- के कपड़े फाड़े, कच्चे अंडे फेंके, हेलमेट पहनाकर बचाई जान

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है। चुनाव के बाद हुई हिंसा के बीच पीडि़तों से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता पर प्रदर्शनकारियों ने कच्चे अंडे फेंके और उनके साथ मारपीट की है। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई दी। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिये तत्काल हेलमेट पहनाया गया। इसके बाद सुरक्षा घेरे के बीच वहां से बाहर निकाला गया।
यह पूरी घटना सोनारपुर के कमराबाद इलाके की है। टीएमसी सांसद शनिवार की शाम को अपनी पार्टी के एक मृतक कार्यकर्त्ता के घर पहुंचे थे। वह लगभग 4.30 बजे कमराबाद पहुंचे। इस बीच भाजपा के नेता-कार्यकर्त्ता के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहले से मौजूद थे। इस प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया था। जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे।
अभिषेक के खिलाफ क्यों फूटा गुस्सा?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहां सड़कों का हाल बुहत खराब है. करीब 1 किमी तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है. बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब कई बार उनसे गुजारिश की गई, आवेदन दिए गए। सड़कें ठीक कराने और पानी की सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई. लेकिन किसी ने कभी ध्यान नहीं दिया। किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा। इसी वजह से जब सांसद होने के नाते अभिषेक बनर्जी यहां पहुंचे, तो लोगों ने सवाल उठाया कि 15 साल से सत्ता में रहने के बावजूद इस इलाके का विकास क्यों नहीं हुआ। इन्हीं मुद्दों को लेकर लोगों में गुस्सा था । उनके खिलाफ लगातार नारेबाजी की गई और उन पर अंडे भी फेंके गए।

