जब ऊर्जा मंत्री कार्यक्रम में ई-स्कूटर से पहुंचे, पीछे कोई का काफिला नहीं था

ग्वालियर. पीएम नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर अमल करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर एक बार फिर से अपने अलग अन्दाज को लेकर चर्चाओं में है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया हे। शुक्रवार को ग्वालियर में वह अपने विधानसभा इलाके के दौरे और विकास कार्यो के कार्यक्रमों में ई-स्कूटर से पहुंचे।
इस बीच उसके साथ न तो लम्बा सरकारी काफिला दिखाई दिया और न ही समर्थकों की गाडि़यों की भीड़ दिखाई दी। मंत्री एक समर्थक के साथ साधारण ई-स्कूटर पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जबकि कुछ कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों से उनके साथ चलते हुए दिखाई दिये।
इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि वे पहले भी स्कूटर से क्षेत्र में घूमते रहे हैं, लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों के चलते यह अब देश की जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए और ईंधन की खपत कम करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
शुक्रवार सुबह मंत्री बहोड़ापुर स्थित 24 बीघा कॉलोनी में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके से ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

